फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसा ने देने पर दबंग ने बाइक में लगाई आग

Wed, 22 Apr 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
परियर। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के मरौंदा गांव में पैसा न देने पर दबंग ने बाइक में आग लगा दी। लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने समझाबुझाकर मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन


मरौंदा गांव में रहने वाले धर्मेंद्र प्रताप सिंह से गांव का ही गौरीशंकर पांच सौ रुपये पेट्रोल डलवाने के लिए मांग रहा था। जब उसने पैसे न दिए तो गाड़ी से पेट्रोल निकालकर देने की बात कही। उस पर धर्मेंद्र प्रताप सिंह राजी नहीं हुआ तो उसने थोड़ी दूर जाने के लिए गाड़ी ही मांग ली। धर्मेंद्र ने गाड़ी दे दी।

गौरीशंकर ने थोड़ी दूर गाड़ी ले जाकर कुछ उसमें आग लगा दी। अचानक आग देख धर्मेंद्र के होश उड़ गए। लोगों ने गौरीशंकर को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। चौकी इंचार्ज ज्ञानेंद्र पांडेय ने दोनों पक्षों को चौकी ले आए। यहां धर्मेंद्र को नई बाइक दिलाने के नाम पर दोनाें पक्षों में सुलह समझौता करा दिया। बता दें कि धर्मेंद्र अभी एक माह पहले ही नई बाइक लाया था।
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज ज्ञानेंद्र पांडेय ने बताया कि पेट्रोल निकालते समय माचिस जलाकर टंकी में पेट्रोल देख रहा था तभी माचिस की तीली उसी में गिर गई और गाड़ी जल गई। फिलहाल गांव वालों के सामने चौकी आकर दोनाें पक्षों ने सुलह समझौता कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें