फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती से बाइक सवार लुटेरों ने लूटे चालीस हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के एतबारपुर पक्षी विहार रिंग रोड पर साइकिल से घर जा रहे सलेमपुर गांव निवासी दंपति के हाथ से पैसों से भरा बैग बाइक सवार लुटेरे छीनकर भाग निकले। पीड़ित ने चौकी में तहरीर दी है। मामला तीन दिन पुराना है।
विज्ञापन

अजगैन कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी कमलेश अपनी पत्नी सुहागवती के साथ नवाबगंज कस्बा स्थित बैंक ऑफ इंडिया पैसे निकालने आया था। बैंक से 40 हजार रुपये निकालकर वह साइकिल से पत्नी संग एतबारपुर गांव होते हुए सलेमपुर जा रहा था।
एतबारपुर पक्षी विहार रिंग रोड पर पहले से घात लगाए बैठे काले रंग की बाइक पर सवार हेलमेट लगाए दो लुटेरे आए और गाड़ी को साइकिल के आगे लगा दिया। पीछे बैठी पत्नी के हाथ से रुपये का बैग छीनकर भाग निकले। पीड़ित ने चौकी में तहरीर दी है। चौकी प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि मामला तीन दिन पुराना है। प्रार्थनापत्र मिला है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें