फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार मां की मौत, बेटा घायल

विज्ञापन
फोटो-10- सरिता (फाइल फोटो)
विज्ञापन
सोनिक। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर दही थानाक्षेत्र के कटरा के पास रविवार दोपहर डंपर की टक्कर से बाइक सवार महिला की माैत हो गई जबकि बाइक चला रहा उसका बेटा घायल हो गया। युवक हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन

अजगैन कोतवाली क्षेत्र के भौली गांव निवासी सरिता (50) पत्नी संजय बेटे शुभम (25) के साथ रविवार दोपहर डेढ़ बजे उन्नाव काम से जा रही थीं। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर दही थानाक्षेत्र के कटरा गांव के पास डंपर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे मां-बेटा गंभीर घायल हो गए। उछलकर सड़क पर गिरने से महिला के सिर में गंभीर चोट आई थी। पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने सरिता को मृत घोषित कर दिया। मां की मौत से बेटा शुभम, शिवम और शनि के साथ पति बेहाल हैं। संजय मिठाई की दुकान चलाते हैं। दही थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि डंपर को कब्जे में लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें