फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मैत्री क्रिकेट मैच में पुलिस की टीम ने प्रेस एकादश को 15 रन से हराया

विज्ञापन
फोटो-17- ट्रॉफी के साथ पुलिस एकादश की टीम। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
उन्नाव। पुलिस और प्रेस एकादश के बीच रविवार को मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन बंथर स्थित एमएमसी मैदान में किया गया। पुलिस टीम ने प्रेस एकादश को 15 रन से हराकर खिताब जीता। ढाई ओवर में नौ रन देकर चार विकेट लेने वाले प्रतिसार निरीक्षक मैन ऑफ द मैच चुने गए।
विज्ञापन

उन्नाव पुलिस टीम की अगुवाई डीएम गौरांग राठी और एसपी जयप्रकाश सिंह कर रहे थे जबकि प्रेस टीम की अगवाई संकल्प दीक्षित और गौरव शर्मा ने की। टॉस जीतकर पुलिस टीम ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 191 रन बनाए। प्रतिसार निरीक्षक सचिन राय ने 42 गेंद पर सर्वाधिक 66 रन बनाए। प्रेस टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अजय शर्मा ने तीन ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रेस एकादश की पूरी टीम 19.3 ओवर में 176 रन बनाकर आउट हो गई। अजय शर्मा ने 43 गेंद पर सर्वाधिक 63 रन बनाए। बेस्ट बल्लेबाज प्रेस एकादश के अजय शर्मा व बेस्ट फील्डर योगेंद्र को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉमेंट्री में कांस्टेबल प्रशांत यादव और अंपायरिंग में कांस्टेबल मनीष यादव की अहम भूमिका रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें