फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कंबाइन मशीन में टकराई बाइक, दो युवक घायल

Sat, 23 Aug 2025 01:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। उन्नाव-संडीला मार्ग पर कंबाइन मशीन में शुक्रवार दोपहर दो बजे तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। घटना में दो युवक गंभीर घायल हो गए। दोनों को मियागंज सीएचसी पहुंचाया गया। एक की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

औरास थानाक्षेत्र के चकसुनौरा गांव निवासी सरताज (24) अपने रिश्तेदार हरदोई के थाना मल्लावां के गांव शाहपुर पुरवा निवासी शफीक (27) के साथ बाइक से मियागंज आया था। लौटते समय उन्नाव-संडीला मार्ग आसीवन थानाक्षेत्र के विनयिका गांव के पास मशीन से बाइक टकरा गई। घटना में सरताज और शफीक घायल हो गए। राहगीरों ने मियागंज सीएचसी भेजा। शफीक की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना के बाद चालक गाड़ी लेकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें