फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो से टकराई बाइक, युवक की मौत, चचेरा भाई घायल

विज्ञापन
मृतक अमित का फाइल फोटो। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद(उन्नाव)। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक चालक को झपकी आने से सड़क पर खड़ी बोलोरो से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई जबकि पीछे बैठा उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। यूपीडा कर्मियों ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के वक्त चचेरा भाई दिल्ली से अपने घर जिला अमेठी जा रहा था। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी है। हादसे के वक्त अमित हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन

अमेठी जिला के थाना गुलबाजार के ग्राम ईश्वरपुर निवासी दयाशंकर तिवारी (24) पुत्र रामकुमार तिवारी दिल्ली में अपने चचरे भाई अमित तिवारी (25) पुत्र राजबहादुर के साथ दिल्ली में प्राइवेट फैक्टरी में काम करता था। लॉकडाउन के बाद से वह दिल्ली में फंस गए थे। शनिवार रात चचेरे भाई बाइक से गांव के लिए निकले। रविवार सुबह लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के बहलोलपुर गांव के निकट बाइक चला रहे अमित को झपकी आ गई। जिससे बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़ी बोलेरो में पीछे से टकरा गई। हादसे में दोनों चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।
यूपीडा कर्मियों ने चौकी पुलिस की मदद से घायलों को सीएचसी बांगरमऊ पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने अमित को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके चचेरे भाई दयाशंकर की हालत नाजुक देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के वक्त अमित हेलमेट लगाए था। कोतवाल श्याम कुमार पाल ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें