फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलेंस चेकिंग में खराब वाहन ने लगाया ‘ब्रेक’

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। विद्युत विजिलेंस टीम की फील्ड चेकिंग में खराब वाहन ने ब्रेक लगा दिया है। पिछले तीन दिनों से टीम के सदस्य चेकिंग पर नहीं निकल पाए हैं। इससे बिजली चोरी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।
विज्ञापन

शहर से लेकर गांवों तक में बिजली की चोरी की जा रही है। पूरे जिले में करीब 25-30 फीसदी लाइनलॉस (बिजली चोरी) हो रहा है। चोरी करने वालों में घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ व्यवसायिक, ट्यूबवेल, टॉवर व पॉवर के कंज्यूमर भी हैं। इसी कारण लोगों को निर्बाध बिजली नहीं मिल पा रही है। चोरी पर अंकुश लगाने की जिम्मेदारी विद्युत विजिलेंस टीम को सौंपी गई है।
टीम को माहवार 250 चेकिंग करने का लक्ष्य दिया गया है। साथ ही 150 एफआईआर कराने के भी आदेश दिए गए हैं। हालांकि इधर तीन दिन से टीम के सदस्य चेकिंग पर नहीं निकल पा रहे हैं। टीम को जो विभागीय गाड़ी दी गई है वह खराब हो गई है। जिस कारण चेकिंग का काम बंद पड़ा है।
विज्ञापन

इससे बिजली चोरों के हौसले बुलंद हो गए हैं। विजिलेंस टीम में शामिल अवर अभियंता सुमित सहगल ने बताया कि मुख्यालय के अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है। जिस ठेकेदार का वाहन लगा है, उसने जल्द दूसरी गाड़ी देने की बात कही है। इसके बाद चेकिंग पर निकलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें