फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बिछिया ब्लॉक ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। 44वीं जनपदस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में 103 अंकों के साथ बिछिया ब्लाॅक ओवरऑल चैंपियन बना। मियागंज को दूसरा और औरास को तीसरा स्थान हासिल हुआ। विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

गुरुवार से शुरू हुई प्रतियोगिता के अंतिम दिन शुक्रवार को जूनियर स्तर बालक वर्ग की खो-खो में मियागंज, 400 रिले दौड़ में बिछिया, अंताक्षरी में सुमेरपुर, योगा में गंजमुरादाबाद, जिम्नास्टिक में बिछिया, कबड्डी में नवाबगंज, विशेष व्यायाम प्रदर्शन में बीघापुर के प्रतिभागियों ने बाजी मारी। योगा में औरास, जिम्नास्टिक में बांगरमऊ, अंताक्षरी में सुमेरपुर, समूह गान में बिछिया, लोक नृत्य में मियागंज, राष्ट्रीय एकांकी में सिकंदरपुर सरोसी, कबड्डी में मियागंज ब्लाक की छात्राओं ने पहला स्थान पाया। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्वेता मिश्रा, एसडीएम न्यायिक प्रज्ञा पांडेय और बीएसए संगीता सिंह ने विजेता व उपविजेताओं को ट्रॉफी देकर हौसला बढ़ाया।
इस दौरान खेल प्रभारी मनींद्र कुमार, जिला व्यायाम शिक्षिका निशा सिंह तोमर, पुरुषोत्तम, गौरव, अमित द्विवेदी, विश्वजीत, सुशांत, सिद्धार्थ, शशांक, राष्ट्रीय शैक्षिक संघ के गणेश शंकर गुप्ता, भरत चित्रांशी, अजय प्रताप सिंह, संजीव शंखवार, प्रदीप वर्मा संजय कनौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें