फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कानपुर-लखनऊ हाईवे की दुर्दशा पर सपा अध्यक्ष ने एक्स पर किया पोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर सफर को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने एक्स हैंडल पर कमेंट किया है।
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि भाजपा राज में पांच दिसंबर को लखनऊ-कानपुर हाईवे पर चलने का नहीं, दरअसल गड्ढों में उछलने का कमर तोड़ कटु अनुभव हुआ है। सड़कनामा लिखते हुए लिखा कि जगह-जगह उखड़ी-टूटी सड़क है। हर तरफ धूल-मिट्टी का गुबार है। वायु-ध्वनि प्रदूषण हर तरफ फैला है, जिसका जनता के स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है। जगह-जगह सड़क पर विचरते चौपाये आपकी गाड़ियों के स्वागत में तैनात खड़े हैं, जिससे सफर और दूभर हो जाता है। इन सबसे यात्रा की गति और सुरक्षा दोनों बुरी तरह प्रभावित हो रही है। सवाल उठाते हुए लिखा कि लखनऊ-कानपुर सड़क मार्ग की इस दुर्दशा और दुर्गति के लिए किसको दोषी माना जाए ? क्योंकि इस सड़क को बनाने में तो केंद्र और राज्य दोनों का ही हाथ है या कहिये भ्रष्टाचार में मिली भगत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें