फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्याणी नदी पर पुल का श्रीगणेश

विज्ञापन
पुल के लिए भूमि पूजन करते बांगरमऊ विधायक श्रीकांत कटियार। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। कल्याणी नदी पर 1.22 करोड़ की लागत से पुल बनेगा। गुरुवार को विधायक श्रीकांत कटियार ने पुल का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

विकासखंड क्षेत्र में कल्याणी नदी का अस्तित्व न के बराबर रह गया है। यह कल्याणी नदी में पानी नहीं रहता है। बरसात के मौसम में नदी उफान पर आ जाती है। इस कारण दर्जनों गांवों का संपर्क ब्लाक मुख्यालय से कट जाता है। इससे कटरी इलाके के लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

कल्याणी नदी पर ग्राम छोट्टापुरवा और चोरहा गांव के मध्य एक पुल का निर्माण कराया जा रहा है। इसकी लागत 1.22 करोड़ बताई जा रही है। पुल के बरसात से पूर्व जून तक बन जाने की संभावना जताई जा रही है। पुल बन जाने से लहरापुर, चोरहा, बिरैचामऊ, देवखरी, बहलोलपुर, दारापुर, दरियापुर, आलमऊ सराय, मेलाराम कुंवर, एकडला, खैरहन सहित एक दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। पुल के शिलान्यास के मौके पर निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य रावेंद्र सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख सतीश कुमार हरीश, पूर्व ग्राम प्रधान के पति दिनेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें