फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बजरंग इलेवन टीम बनी क्रिकेट चैंपियन

विज्ञापन
फोटो-26-ट्राफी के साथ विजेता टीम। स्त्रोत: आयोजक
विज्ञापन
बीघापुर। क्षेत्र के अहिरौरा में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को बजरंग इलवेन टीम ने जीत लिया। मुकाबले में सवाइन टीम को 68 रन से हराकर ट्राॅफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

रविवार को बजरंग इलेवन और सवाइन टीम के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। सवाइन टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बजरंग इलेवन भगवंतखेड़ा की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में तीन विकेट खोकर 198 रन बनाए। टीम की ओर से मनीष ने शानदार 78 रन और दक्ष प्रताप सिंह ने 48 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सवाइन टीम 12 ओवर में 130 रन बनाकर पवेलियन लौट गई।
टीम के अनवर ने सर्वाधिक 42 रन बनाए। बजरंग इलेवन के खिलाड़ी मनीष को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। यहां पर रिंकू सिंह, धर्मेंद्र सोनी, अमर यादव, विकास सिंह, आदी सिंह, उत्तम सिंह, हिमांशु सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें