फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से किशोर की मौत, दर्जनों बीमार

Tue, 06 Oct 2015 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर तहसील के नरी गांव में कई दिनों से फैले बुखार की चपेट में आकर रविवार रात एक किशोर की मौत हो गई। जबकि सोमवार शाम को अचानक 29 लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। इनमें से 11 लोगों की हालत गंभीर देख उन्हें भर्ती कर लिया गया जबकि अन्य तो दवा देकर चिकित्सकों ने वापस घर भेज दिया। तेज बुखार से चार दिन में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। जिससे ग्रामीणों में दहशत है। दिन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव जाकर 132 लोगों के ब्लड सैंपल लिए।
विज्ञापन


सिकंदरपुर कर्ण ब्लाक  के नरी गांव में कई दिनों से बुखार का प्रकोप जारी है। चार दिनों से बुखार से तप रहे सुनील प्रजापति के बेटे अभिषेक (14) की कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। अभिषेक की मौत के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई। बार-बार फोन करने के बाद सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और 132 लोगों को ब्लड सैंपल लेकर दवा वितरित की।

ग्रामीणों को गांव की नालियों और जल भराव वाले स्थानों पर छिड़काव के लिए एंटी लार्वा के पैकेट दिए। इसी गांव की संगीता (16) पुत्री धनीराम और दीपक के ढाई माह के बेटे की मौत भी बुखार के चलते हो चुकी है। सोमवार शाम को संक्रमण से प्रभावित होने वालों की संख्या में इजाफा हुआ तो दहशत फैल गई।
विज्ञापन


बुखार की चपेट में आए दुर्गा प्रसाद, रामदुलारी, सूरज (5) पुत्र शिवकुमार, पूजा (15) पुत्र रामखेलावन, राजरानी, रजनी, संगीता, शशि, विपिन, सिरमन (5) पुत्र प्रकाश समेत 29 लोगों को समाज सेवी पिंटू यादव ने निजी वाहनों से जिला अस्पताल पहुंचाया।

डीएम सौम्या अग्रवाल के निर्देश पर सीएमओ ने सोमवार को जिला मुख्यालय से डॉक्टरों की एक टीम गांव भेजी। इसके अलावा अचलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम भी गांव पहुंची है। डीएम ने सीएम को निर्देश दिए हैं कि बुखार की चपेट में आए सभी मरीजों का समुचित इलाज कराया जो।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें