विश्व जनसंख्या दिवस पर जिला अस्पताल से जन जागरूकता
रैली निकाली गई। रैली को सीएमओ डॉ. गीता यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना
किया। सीएमओ डॉ. गीता यादव ने कहा कि जनहित के कार्यक्रमों में जन-जन की
भागीदारी के लिए व्यापक जागरूकता का वातावरण बनाकर स्वास्थ्य सेवाओं का
प्रचार-प्रसार किया जाए।
जिला कार्यक्रम अधिकारी डा. मनोज कुमार
ने कहा कि 11 से 24 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा मनाया जा रहा है।
इसके तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष स्वास्थ्य मेले का आयोजन
किया गया है।
इसमें स्वास्थ्य सेवाओं सहित प्रदर्शनी समयांतर
विधियों की सामग्री के साथ सेवा कॉपर टी, माला एन, इमरजेंसी पिल्स, निरोध
आदि के स्टाल और परामर्श की पूरी व्यवस्था की गई है। मेलों में विशेष
नसबंदी शिविर लगाया गया है। 15 जुलाई को जिला चिकित्सालय प्रांगण में
स्वास्थ्य मेला भी लगाया जाएगा।
बाबादीन मिश्र सांस्कृतिक पार्टी
के कलाकारों के माध्यम से मुख्य थीम, सुखी एवं खुशहाल परिवार का मंत्र, दो
बच्चों में तीन साल का अंतर के संदेशों से लोगों को जागरूक किया गया।
एसीएमओ डॉ. एके त्रिपाठी, डॉ. आरके गौतम, डॉ. एके रावत, के अलावा मुख्य
सेविकाओं में तस्नीम अख्तर, उमा शुक्ला, कमला गौड़, अर्चना तथा आंगनबाड़ी
कार्यकत्रियां मौजूद रहीं।