फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हाईवे पर ट्रेलर की टक्कर से ऑटो चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनिक (उन्नाव)। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर बुधवार रात ट्रेलर की टक्कर से ऑटो चालक की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रेलर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया है।
कानपुर नगर के थाना बिधनू के गांव कठुई निवासी हरिमोहन कुशवाहा का पुत्र सौरभ (23) दही थानाक्षेत्र के एक धर्मकांटा के पास फैक्टरी में श्रमिकों की सप्लाई करता था।
विज्ञापन

बुधवार सुबह भी वह श्रमिकों को लेकर आया था। रात करीब आठ बजे वह घर जा रहा था। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर दही थानाक्षेत्र के वर्कशॉप मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई।
गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने ट्रेलर कब्जे में लिया है। थानाध्यक्ष अनुराग सिंह ने बताया कि ट्रेलर कब्जे में लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


शादी की तैयारियां रूकीं
सौरभ की बहन शिल्पी की शादी तय है। 18 अप्रैल को उसकी बरात आनी है। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। उसकी मौत से परिवार तो बिखर गया। साथ ही शादी की तैयारियां भी धरी रह गईं। खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें