फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो एनालाइजर खराब, महिला मरीजों की नहीं हो पा रही खून की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिला महिला अस्पताल में खून की जांच के लिए लगी ऑटो एनालाइजर मशीन खराब है। मरीजों को जांच के लिए बाहर जाना पड़ रहा है। मंगलवार को जांच के लिए आईं 55 महिलाओं को बाहर से जांच करानी पड़ी।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल की पैथोलॉजी में लगी ऑटो एनालाइजर मशीन से एलएफटी, केएफटी, लिपिड प्रोफाइल, यूरिक एसिड जैसी जांच की जाती हैं। मशीन खराब होने से मरीजों को वापस किया जा रहा है। सबसे अधिक परेशानी गर्भवतियों को उठानी पड़ रही है। जिला महिला अस्पताल में जांच न होने पर मरीजों को पुरुष अस्पताल भेजा जा रहा है। हालांकि वहां पहले से मरीजों का भार अधिक होने से जांच नहीं हो पा रही है। सीएमएस डॉ. अंजू दुबे ने बताया कि मशीन सही कराने के लिए इंजीनियर से कहा गया है। जल्द ही मशीन सही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें