फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुआ-भतीजी ने पड़ोसी युवकों पर गैंगरेप का आरोप लगाया

Tue, 30 Aug 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
डेमो पिक - फोटो : demo
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 23 वर्षीय हमउम्र बुआ-भतीजी ने एएसपी हरदयाल सिंह को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि 23 अगस्त को वह जानवर चराने खेत गईं थीं। खेत के पास पहले से मौजूद पड़ोस के चार लोगों ने उन्हें खींच लिया और सूनसान जगह ले जाकर सामूहिक रेप किया।
विज्ञापन


शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पीड़ित बुआ-भतीजी का आरोप है कि उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। एएसपी ने पीड़िताओं को घटना की जांच करा कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

एसओ बृजमोहन ने बताया कि 23 अगस्त को दोनों युवतियों के परिजन रास्ते के विवाद को लेकर पड़ोसियों से भिड़े थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को पाबंद किया था। अभी तक उन्हें गैंगरेप जैसी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच करा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें