पुरवा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आठ सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। अब सीएचसी में होने वाली हर गतिविधि की मानीटरिंग सीएचसी प्रभारी कर सकेंगे।
सीएचसी में आए दिन इलाज को लेकर विवाद और हंगामा होता रहता है। इसके मद्देनजर सीएचसी के गेट, पर्चा काउंटर, दवा वितरण कक्ष, इमरजेंसी वार्ड और गैलरी में कैमरे लगाए गए हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि सीएमओ ने आठ सीसीटीवी लगवाए हैं। 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन के साथ अन्य गतिविधियों की नजर रहेगी।