संवाद न्यूज एजेंसी
पाटन। तहसील बीघापुर क्षेत्र के कल्यानपुर स्थित एक रिसार्ट में बहुजन समाज पार्टी की कार्यकर्ता बैठक लखनऊ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी पूर्व एमएलसी नाैशाद अली की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर उन्नाव लाेकसभा सीट से अशाेक पांडेय काे पार्टी का प्रत्याशी घाेषित किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुये मुख्य सेक्टर प्रभारी नाैशाद अली ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की नीति पर काम करती है। बहुजन समाज पार्टी सर्वसमाज के लिए काम कर रही है। इसलिए वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी अशाेक पांडेय काे बसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने लाेकसभा प्रत्याशी घाेषित किया है। उन्होंने माैजूद कार्यकर्ताओं व क्षेत्रीय लाेगाें से भारी समर्थन देकर बसपा काे मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक काे पूर्व राज्यमंत्री के बेटे युवा नेता जयबिंद सिंह, जिलाध्यक्ष रामविलास गाैतम व पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश गाैतम ने भी संबोधित किया। संचालन मूलचंद लाेधी ने किया। इस माैके पर जिले के बसपा कार्यकर्ता व क्षेत्रीय लोग माैजूद रहे।