सकहन राजपूतान पीएचसी में लगे आरोग्य मेले में मरीजों को देखते चिकित्सक। संवाद
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सीएचसी, पीएचसी में लगे मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में अलग-अलग बीमारियों के 2634 मरीज पहुंचे। मरीजों की जांच कर दवाएं भी दी गईं। इस दौरान छह गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ 42 स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य मेले में 118 डॉक्टर, 433 पैरामेडिकल कर्मियों की ड्यूटी थी। यहां मरीजों का पंजीकरण करने के साथ ही जांच हुई। को दवाएं भी दी गईं। मरीजों में 1185 पुरुष, 1190 महिलाएं व 409 बच्चे थे। मेले में 34 नेत्र रोगी, बुखार के 146 मरीजों पहुंचे। 58 मरीजों की मलेरिया जांच हुई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई।
इसके अलावा लीवर की बीमारी से पीड़ित 101, सांस रोगी 144, गैस्ट्रो के 274, डायबिटीज के 30, स्किन के 417, संदिग्ध क्षय रोगी तीन, एनीमिया के 54, हाइपरटेंशन के 44, गर्भवती 50 महिलाओं की जांचें र्हुइं। रेफर किए गए छह मरीजों में आंख की बीमारी से पीड़ित एक मरीज, ऑपरेशन के लिए तीन व सर्जरी वाले दो मरीज शामिल हैं। स्वास्थ्य मेले में 261 आयुषमान कार्ड बनाने के साथ 782 व्यक्तियों की कोविड जांच हुई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई।
सकहन राजपूतान पीएचसी जाना वाला एक किमी कच्चा मार्ग गड्ढों में तब्दील होने के साथ उसमें पानी भर गया है। गाड़ियों से जाना तो दूर पैदल चलना दूभर है। रविवार को स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य मेला लगा था। डॉ. ज्योति भारतीय के नेतृत्व में टीम को पहुंचना था। जैसी ही गाड़ी कच्चे मार्ग पर पहुंची टीम के सदस्य आगे नहीं बढ़ पाए। गाड़ी वहीं रोककर डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मी पैदल केंद्र पर पहुंचे। सदस्यों ने बताया कि ऐसा रास्ता काफी दिनों से है। मजबूरी में आना-जाना पड़ता है।