फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लड बैंक में नहीं मिली घबराहट व दर्द की दवाएं

Wed, 14 Sep 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
ब्लड बैंक - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
ब्लड बैंक में यदि आप रक्तदान करने जा रहे हैं तो घबड़ाहट व पेनकिलर साथ लेकर जाएं। क्योंकि यदि ब्लड डोनेट करते समय आपको घबड़ाहट या दर्द महसूस होगा तो ब्लड बैंक में इससे संबंधित मेडिसिन आपको नहीं मिलेगी। मौजूदा समय में यह दवाएं ब्लड बैंक प्रशासन के पास नहीं हैं। इसका खुलासा ड्रग इंस्पेक्टर के छापेमारी में हुआ है। इसे गंभीरता से लेते हुए औषधि निरीक्षक ने लखनऊ मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन


ड्रग इंस्पेक्टर विनयकृष्ण ने 6 सितंबर को ब्लड बैंक में छापेमारी की थी। जांच पड़ताल के दौरान उन्हें आवश्यक दवाएं नहीं मिलीं। रक्तकोष में जो दवाएं गायब थी उनमें नानएडेडलीन, मेफिटीन व एस्प्रीन रहीं। औषधि निरीक्षक ने बताया कि नियमानुसार यह दवाएं हर समय ब्लड बैंक में उपलब्ध रहनी चाहिए। क्योंकि यदि कोई डोनेटर रक्तदान करने बैंक आता है और उसे घबड़ाहट, कमजोरी या किसी प्रकार का दर्द महसूस होता है तो तुरंत इन दवाओें को देकर उसकी दिक्कतें दूर की जा सकती हैं।

ड्रग इंस्पेक्टर के मुताबिक, यह महत्वपूर्ण दवाएं हैं। इनकी बैंक में हर समय मौजूदगी होनी चाहिए। इसके अलावा निरीक्षण के दौरान उपकरणों का मूल्याकंन आखिरी बार कब किया गया इसकी जानकारी कोई नहीं दे पाया। ब्लड बैंक प्रशासन इससे संबंधित रिकार्ड उपलब्ध नहीं करा पाए। यही नहीं ब्लड बैंक का थर्मोग्राफ भी चलता नहीं मिला। जो तापमान रिकार्ड करता है। जनरेटर रिकार्ड रूम में रखा मिला। जबकि इसे बाहर रखा जाना चाहिए। औषधि निरीक्षक ने बताया कि ब्लड बैंक में काफी अव्यवस्थाएं मिली हैं। इसकी रिपोर्ट लखनऊ मुख्यालय को भेज दी है। मुख्यालय के उच्चाधिकारियों की ओर से जो भी निर्देश दिए जाएंगे उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें