फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयकिसान इंटर कालेज के वार्षिकोत्सव में कवि सम्मेलन

Mon, 11 Jan 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
चमियानी स्थित जय किसान इंटर कालेज के वार्षिकोत्सव में रूपनरायन सिंह मेमोरियल कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान वाणीपुत्रों ने अपनी सशक्त रचनाओं से श्रोताओं को वाह-वाह करने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर सपा विधायक ने जय किसान बालिका डिग्री कालेज में कक्ष निर्माण के लिए तीन लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

रविवार को कवि सम्मेलन की शुरुआत सेवानिवृत्त शिक्षक देबीप्रसाद वर्मा ने देवी सरस्वती और सांई बाबा के चित्र पर माल्यार्पण करके की। उन्नाव से आए कवि सुरेश फक्कड़ ने कविता पढ़ी ‘संतों ने फकीरों ने लिखा है अब्दुल कलाम ओैर हमीदों ने लिखा है’। देवनागर दादरी ने रचना पढ़ी, कितना सताया उसे नोंच-नोंच खाया उसे, तड़पी वो होगी जैसे मछली हो जाल की। डॉ. मान सिंह ने कविता पढ़ी, हिंदू चढ़ा रहे हैं चादर मजार में वो बम बिछा रहे है मंदिर के द्वार में। इसके अलावा केडी शर्मा हाहाकारी, मिश्रिख सीतापुर के जगजीवन मिश्रा, हैदरगढ़ बाराबंकी के शिवकिशोर तिवारी, शंकर कैमूरी और इलाहाबाद से आए राधेश्याम भारतीय ने अपनी कविताओं से श्रोताओं को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में बाबू राजकुमार सिंह, सुरेंद्र वर्मा, मेराज अहमद, अवधेश प्रकाश, अरुण दीक्षित, अलोपी वर्मा, सरला, दामिनी, शीला, दीप्ती और शिवकरन समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। आयोजक ज्ञानेंद्र सिंह व रजनीश सिंह ने आभार व्यक्त किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें