फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से संविदा एएनएम की मौत

Tue, 25 Oct 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो उन्नाव
विज्ञापन
डेंगू
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र में एक संविदा एएनएम की डेंगू से मौत हो गई। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। वहीं पर जांच में उसे डेंगू की पुष्टि हुई। इसके अलावा तहसील क्षेत्र में डेंगू का प्रकोप फैल रहा है।
विज्ञापन


ग्राम चंदनपुर विभौरा निवासी अशोक शुक्ला की पत्नी शशिमा शुक्ला (30) बीघापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के गिरिजानगर में संविदा पर एएनएम थी। परिजनों ने बताया उसे बुखार आने पर लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गई। जैसे ही उसका शव घर पहुंचा बेटी आकांक्षा मां के शव से लिपटकर रो पड़ी।

इसके पहले तहसील के कस्बा भगवंतनगर में दोस्त मोहम्मद की 18 अक्तूबर को व 26 सितंबर को पांडेयपुर ग्राम में कमलापति इंटर कालेज के 15 वर्षीय छात्र संतोष कुमार पुत्र बिंदा प्रसाद और बिहार थाना क्षेत्र के खरही रामपुर निवासी महादेव लोधी की तीन वर्षीय पुत्री पावनी की भी डेंगू से मौत हो चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात चिकित्सक सही इलाज करना तो दूर सही सलाह देना भी मुनासिब नहीं समझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें