फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे हादसे में पशु व्यापारी की मौत

विज्ञापन
एक्सप्रेसेवे पर फैले कुल्हड़ों को हटाती जेसीबी । संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
औरास। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर तालासरांय गांव के पास रविवार सुबह सड़क हादसे में डीसीएम सवार भैंस व्यापारी की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति घायल हुआ है।
विज्ञापन

मैनपुरी जिले के थाना बेवर के नगला केरी निवासी करन सिंह उर्फ करू सिंह(30) डीसीएम से भैंस खरीदने जुबैरगंज बाराबंकी जा रहे थे। डीसीएम में नमकीन व बिस्कुट के पैकेट लदे थे। जिन्हें चालक लखनऊ ले जा रहा था। रविवार बुह हसनगंज के तालासरांय गांव के सामने पीछे से आ रहे ट्रेलर ने डीसीएम में टक्कर मार दी। जिसमें करन सिंह की मौत हो गई। ट्रेलर राजस्थान के टोक जिले के थाना टोडा लाडपुर निवासी देवराज(24) चला रहा था। वह टाइल्स लादकर क्लीनर रामरतन के साथ आजमगढ़ जा रहा था। हादसे में देवराज भी घायल हुआ।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर से इटावा जिले के थाना चौबियापुर के गनेश पुर निवासी सुरेश कुमार (55) गांव के ही शैलेश के साथ लोडर में कुल्हड़ लादकर फिरोजाबाद से लखनऊ जा रहा था। सुबह करीब 5 बजे तालासरांय गांव के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने लोडर को टक्कर मार दी। हादसे में चालक सुरेश घायल हो गया। एक्सप्रेसवे पर लोडर के पलटने से कुल्हड़ बिखर गए। जिससे जाम के हालात बन गए। यूपीडा कर्मियों ने सड़क पर फैले कुल्हड़ों को जेसीबी से हटवाकर आवागमन सामान्य कराया। घायलों को लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें