फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता के कहने से रुका अनिकेत, बची जिंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। बांगरमऊ में हुए हादसे के शिकार हुए शंभू अवस्थी का आठ साल का बेटा अनिकेत भी बरात जाने की जिद कर रहा था। हालांकि बाद में पिता उसे साथ नहीं लाए थे। हादसे की जानकारी होने पर शहर निवासी शंभू के रिश्तेदार पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। सातवें मृतक की पहचान कर रही पुलिस ने उनके बताए अनुसार संभावित मृतकों में शंभू के बेटे का नाम भी नोट कर लिया। हालांकि सोमवार सुबह जब अनिकेत के घर पर सकुशल होने की जानकारी हुई तो सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला पीतांबर नगर निवासी ऋषि शुक्ला की शादी में ऋषि के भतीजे हिमांशु के साथ उसके फूफा सीतापुर जिले के मदानपुर निवासी शंभू अवस्थी भी बरात में शामिल होने के लिए आए थे। वह उसी वैन में बैठे थे जो वैन बांगरमऊ में हादसे का शिकार हो गई। हादसे की सूचना पर देर रात पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे शंभू के शहर के मोहल्ला मोतीनगर निवासी साले शुभम ने पुलिस को जानकारी दी कि उसके बहनोई शंभू के साथ 8 साल का भांजा (मृतक शंभू का बेटा) अनिकेत भी था। शव इतने विकृत हो चुके थे कि रात को पहचानना और मृतकों की उम्र का अनुमान लगाना मुश्किल रहा। सोमवार सुबह जब अनिकेत के सकुशल होने की जानकारी मिली तो सभी ने राहत की सांस ली और उनकी लंबी उम्र की कामना की। सोमवार सुबह सातवें मृतक की शिनाख्त उन्नाव के अभिषेक तिवारी के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें