बांगरमऊ/आसीवन(उन्नाव)। अलग-अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में वृद्ध की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार ट्रक चालक घायल हो गया। हेलमेट न लगाए होने से सिर में गंभीर चोट आई है।
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के मेला आलमशाह निवासी रामप्रसाद (65) शनिवार को घरेलू सामान लेने पैदल पास स्थित किराना की दुकान जा रहे थे। इसी बीच अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें सीएचसी ले जाया गया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
आसीवन थानाक्षेत्र में हुए हादसे में बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के देवखरी गांव निवासी विनय सिंह (38) पुत्र जयवीर ट्रक चलाकर परिवार का गुजारा करता है। रविवार को वह लखनऊ से बाइक से घर आ रहा था। आसीवन थाना क्षेत्र के मुशीराबाद गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हेलमेट न लगा होने से सिर में गंभीर चोट आने से विनय घायल हो गया। उसे सीएचसी मियागंज में भर्ती कराया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।