फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: नौकरी का झांसा देकर पांच छात्राओं को दिल्ली ले जाने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
एक छात्रा के पिता को पता लगने पर नहीं हो पाए सफल, पुलिस तक पहुंचा मामला
विज्ञापन

आरोप, माता-पिता के खिलाफ भड़काया, तीन-तीन हजार रुपये जमा कराए
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। आवास-विकास मोहल्ला निवासी एक महिला ने दो साथियों की मदद से पांच कॉलेज छात्राओं को दिल्ली में नौकरी दिलाने का लालच देकर ले जाने की साजिश रची। घटना तब सामने आई जब एक छात्रा के पिता को एक शिक्षक के माध्यम से साजिश की जानकारी हुई। बेटी से कड़ाई से पूछताछ की तो सच्चाई सामने आई। सभी छात्राएं नाबालिग हैं।
पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी कक्षा आठ में पढ़ती है। एक शिक्षक ने फोन कर जानकारी दी कि छात्रा अपनी पांच साथी छात्राओं के साथ दिल्ली जाने की बात कर रही है। बेटी से पूछताछ पर पता चला कि पड़ोस की एक महिला व उसके साथियों ने बच्चियों को दिल्ली में 10 हजार रुपये वेतन पर नौकरी दिलाने का वादा किया। साथ ही माता-पिता की डांट-फटकार से हमेशा के लिए मुक्ति दिलाने की भी बात कही।
विज्ञापन

इसके बदले प्रत्येक बच्ची से तीन-तीन हजार रुपये भी जमा कराए गए। बच्चियों को यह भी बताया गया कि वह घर पर एक नोट लिखकर छोड़ें कि वह परिजनों के उत्पीड़न से परेशान होकर जा रही हैं। साजिश के तहत 16 जनवरी की रात घर के बाहर एक गाड़ी आनी थी जिससे उन लोगों दिल्ली जाना था। यह भी पता चला कि महिला ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बच्चियों को निशाना बनाया।
विज्ञापन

जब पीड़ित पिता ने दही थाने में शिकायत दर्ज कराई तो शुरुआत में पुलिस ने इसे प्रेम-प्रसंग का मामला बताकर टालने की कोशिश की। बाद में बताया कि महिला और उसके साथियों को समझा दिया गया है, आगे से ऐसा नहीं होगा। दही थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने मामले की जानकारी होने और जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें