फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सड़क खोदाई की मिट्टी उठाने के विवाद में मारपीट, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी। पेयजल योजना के तहत खोदी गई सड़क की मिट्टी उठाने के विवाद में दो पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। मारपीट में दोनों पक्षों से छह लोग घायल हुए हैं। पुलिस दोनों पक्षों के सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

माखी थानाक्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी विमला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव में आरसीसी रोड में जलजीवन मिशन की ओर से रास्ता खोदकर पाइप डाला जा रहा है। 24 अक्तूबर को पड़ोसी पूती मिट्टी उठाकर अपने घर में डाल रहा था। इसका विरोध करने पर उसने अभद्रता करते हुए मारपीट की। बचाने आए बेटे अजयू, विजय और बहू रानी को भी पीट दिया।
वहीं, दूसरे पक्ष के पूती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रास्ते को बराबर करने के लिए मिट्टी उठा रहा था। तभी पड़ोसी अजयू, विजय व जयचंद्र अभद्रता कर मारपीट करने लगे। बचाने आए पड़ोसी अंबर को भी आरोपियों ने पीट दिया। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि घायलों को उपचार व मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें