फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना जांच के लिए गए 39 सैंपल में से 29 की आई रिपोर्ट, निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज(उन्नाव)। जांच के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेजे गए 39 सैंपलों में कुरसठ के जमाती परिवार के 8 सदस्यों सहित सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। तीन दिन पहले यह सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जिला अस्पताल व सरस्वती मेडिकल कॉलेज में शनिवार शाम तक जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के 39 लोगों को आइसोलेट किया गया था। सभी के सैंपल जांच के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेजे गए थे। रविवार देर रात व सोमवार को 39 लोगों की रिपोर्ट आई। जिसमें सभी निगेटिव मिले हैं। 39 की आई रिपोर्ट में कुरसठ नगर पंचायत के जमाती जीजा-साले परिवार के 8 सदस्यों में दो पुरुष, 6 महिला, फतेहुपर चौरासी का एक, धौकलखेड़ा के 10, आवास विकास की एक युवती, नवलपुर के 8, बांगरमऊ के एक युवक का सैंपल भेजा गया था। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। संक्रामक रोग प्रभारी डॉ. आरएस मिश्रा ने बताया कि 39 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
नगर पंचायत कुरसठ निवासी तब्लीगी जमात से वापस लौटे जीजा-साले के 8 परिवारीजनों के साथ कुल 68 लोगों को सरस्वती मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन किया गया है। जिनकी देखरेख स्वास्थ्य विभाग कर रहा है। मेडिकल कॉलेज के महाप्रबंधक मनोज सिसोदिया ने बताया कि सोमवार को 68 लोग क्वारंटीन किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें