फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली को लेकर अस्पतालों में अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। दीपावली पर्व को लेकर सरकारी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है। दीपावली के दिन विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। आपातकालीन स्थिति के लिए बेड भी आरक्षित करा लिए गए हैं। जिला अस्पताल के अलावा सीएचसी व पीएचसी पर भी ऑन काल विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

दीपावली पर्व में पटाखे जलाते समय लापरवाही बरतने से कई बार बड़े हादसे हो जाते हैं। ऐसे में घायलों को अस्पताल में समुचित इलाज मिल सके इसके लिए शासन ने दीपावली के दिन नेत्र रोग, हड्डी, त्वचा रोग के चिकित्सकों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए हैं। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में विशेषज्ञ चिकित्सक ड्यूटी करेंगे। जबकि अन्य चिकित्सकों को ऑन काल ड्यूटी करनी होगी। सीएमएस डॉ. बीबी भट्ट ने बताया कि अस्पताल में अलग से दस बेड आरक्षित कर लिए गए हैं। विशेषज्ञ डाक्टरों को भी 24 घंटे ऑन काल ड्यूटी पर तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं। सीएमओ डॉ. केपी सिंह ने बताया कि सीएचसी व पीएचसी पर भी डॉक्टर इमरजेंसी ड्यूटी करेंगे। जबकि विशेषज्ञ डॉक्टर ऑन काल ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें