फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी के लिए फिर उठ खड़े हुए 657 होमगार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कुछ दिनों पहले बजट के अभाव में शासन ने बड़ी संख्या में होमगार्डों की ड्यूटी कम कर घर बैठकी करा दी थी। जिससे होमगार्डों में भारी आक्रोश पनप गया था। सरकार ने फैसला वापस लेते हुए होमगार्ड विभाग में उपलब्ध बजट की सीमा तक सभी होमगार्डों की ड्यूटी लगाए जाने के निर्देश दिए हैं। पूर्व के आदेश के तहत 1273 होमगार्ड में 657 की घर बैठकी करा दी गई थी। नए आदेश के बाद होमगार्डों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

उच्च न्यायालय ने होमगार्डों को पुलिस के सिपाही के बराबर वेतन दिए जाने का निर्देश जारी किए थे। जिसके बाद प्रदेश में होमगार्ड का एक दिन का भत्ता 500 रुपये से बढ़कर 672 रुपये हो गया था। सरकार ने बढ़ते बजट को देखते हुए होमगार्ड्स की ड्यूटी कम करने का आदेश जारी कर दिया। जिले में होमगार्ड के लिए स्वीकृत 1732 पद में 1273 तैनात हैं।
शासन से जारी निर्देश के बाद एक अक्तूबर से होमगार्डों की ड्यूटी कम कर दी गई। 657 होमगार्ड को घर बैठकी करनी पड़ गई। सरकार के फैसले से एक साल में लगभग तीन माह होमगार्ड की ड्यूटी कम हो गई थी। जिससे होमगार्डों में आक्रोश फैल गया था। आक्रोश और कानून व्यवस्था के दृष्टिगत सभी की ड्यूटी बहाल कर दी गई है। कार्यवाहक जिला कमांडेंट छेदीलाल ने बताया कि आदेश मिला है। सभी की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें