फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा चढ़ने के बाद आई आंधी, गिरे ओले

Tue, 17 Apr 2018 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव/फतेहपुर चौरासी। सोमवार को मौसम बदलने के बाद फतेहपुर चौरासी व सफीपुर में अचानक आई तेज आंधी के साथ हुई बारिश व ओले गिरने से किसानों को नुकसान पहुंचा है। इससे गेहूं की कटाई जहां कुछ दिन के लिए रुक गई है वहीं आम की फसल को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और तेज हवाएं चलने लगीं। कुछ ही देर में बारिश शुरू हो गई। अचानक शुरू हुई बारिश के साथ महीन ओले भी गिरे। ओले गिरने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गईं। गेहूं की खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा है। सफीपुर में तेज आंधी व बारिश से टिनशेड और पेड़ों के गिरने से हरदोई-उन्नाव मार्ग घंटों अवरुद्ध रहा। बाजारों और मार्गों में अफरातफरी का माहौल रहा। कई जगहों पर होर्डिंग्स उखड़ कर गिर गईं। यही हाल आम बागानों का रहा। भारी मात्रा में अमियां जमींदोज हो गई। बागान मालिकों के चेहरे उतर गए। वहीं फतेहपुर चौरासी में भी महीन ओले और बारिश से गेहूं की कटाई आदि कुछ दिन के लिए रुक गई है। किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें नजर आने लगी हैं। तेज आंधी में कटी फ सल उड़ गई। महीन ओले गिरने से गेहूं की बाली झड़ गई है। पीटीएस के पास रोड पर पेड़ गिरने से वाहन चालकों ने काफ ी प्रयास के बाद उसे हटाकर लगभग डेढ़ घंटे बाद यातायात शुरू किया जा सका। यही हाल हुलासी कुआं, गौरिया मार्ग व मियागंज मार्ग का रहा।


आंधी में उड़ा टिनशेड, वृद्धा घायल
बांगरमऊ। सोमवार दोपहर आई तेज आंधी से टिन शेड उड़कर वृद्धा पर गिर गया। इससे वह घायल हो गई। परिजन उसे सीएचसी लाए। हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के गांव पुरनिहा निवासी रामस्वरूप की पत्नी शांति घर के बाहर बैठी थी। तभी अचानक तेज आंधी आ गई। इससे शांति के घर से उड़कर टिन शांति के सिर में लग गई। इससे वृद्धा घायल हो गई। परिजन सीएचसी लाए। हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें