फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा माघ मास बाद गिरा कोहरा, ठंड ने दी दस्तक

Thu, 01 Dec 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
सड़कों पर चाई धुंध - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
इस सीजन में पहली बार बुधवार को मौसम ने ठंड का अहसास कराया। पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी का असर यहां भी दिखा और बुधवार को अधिकतम पारा लुढ़क गया। सुबह ठंड का असर ऐसा रहा कि लोगों ने आग जलाकर ठंड से बचाव किया। मंगलवार को जहां अधिकतम पारा 31 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं बुधवार को यह पांच डिग्र्री घटकर 26 डिग्री सेल्सियस हो गया। बुधवार की सुबह कोहरे से लिपटी रही। रोशनी भी काफी कम हो गई। जिससे वाहन चालकों को दिन में भी लाइट जलाना पड़ा। दोपहर एक बजे तक सूरज बादलों की ओट में ही रहा। धूप ना निकलने से कोहरे का प्रकोप दिखा। शाम ढलते ही धुंध ने आसमान को फिर से घेर लिया। ठंड में जिनको घर से बाहर निकलना पड़ा वह खुद को पूरी तरह से गर्म कपड़ों में ढककर ही निकले।
ठंड से गर्म हुआ ऊनी कपड़ों का बाजार
अभी तक पड़ रही हल्की ठंड के बाद जब बुधवार को कोहरे ने अपना कहर बरपाया तो ऊनी कपड़ों में भी जबरदस्त गर्मी आ गई। लोग कपड़े की दुकानों में ऊनी कपड़ों की मांग करने लगे और दुकानदारों ने भी ऊनी कपड़ाें को ही सबसे अधिक शोपीस में लगाया। कपड़ा विक्रेताओं की मानें तो ठंड बढ़ने से ढीला पड़ा व्यापार कुछ चल पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शताब्दी समेत कई ट्रेनें काशन देकर निकाली गई
कोहरे के चलते ट्रेनों की चाल बुधवार को बिगड़ी रही। ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को खासी परेशानी हुई। घंटों लेट होने से कई यात्रियों ने ट्रेनों के बजाए अन्य साधनों का सहारा लिया। पूछताछ खिड़की पर ट्रेनों के बारे में जानकारी करने वालों की भीड़ लगी रही। कोहरे के कारण अवध एक्सप्रेस पांच  घंटे, मरुधर एक्सप्रेस आठ घंटे, गोरखपुर ओखा एक्सप्रेस 12 घंटे, झांसी इंटरसिटी एक्सप्रेस चार घंटे, लखनऊ-कानपुर मेमू दो से तीन घंटे लेट रहीं। गंगाघाट रेलवे स्टेशन से शताब्दी एक्सप्रेस दो घंटे, पुष्पक व चित्रकूट  एक्सप्रेस एक- एक घंटे, अवध व वैशाली एक्सप्रेस दो से तीन घंटे लेट रही सभी ट्रेनें डाउन की रही। वहीं कानपुर से लखनऊ की ओर जाने वाली एलकेएम मेमू पैसेंजर ट्रेन जो 11 बजे स्टेशन पर आती है दो बजे आई जिस कारण यात्रियों को काफ ी दिक्कतें उठानी पड़ी। रेलवे सूत्रों केे अनुसार सभी एक्सप्रेस ट्रेनों को रेल गंगापुल से ऋषिनगर केबिन तक कॉशन से निकाला गया। वहीं नवीन और पुराने गंगापुल मार्ग से राहगीरों को वाहनों की  लाइट जलाकर निकलना पड़ा। दोपहर करीब 12 बजे घमसी होने के बाद कोहरा गायब हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें