फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पत्नी से विवाद के बाद पति ने गर्दन में ब्लेड मार खुद को किया घायल

Sat, 21 Jun 2025 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। देवगनमऊ गांव में शुक्रवार सुबह 11 बजे आर्थिक तंगी से परेशान पति-पत्नी में विवाद हो गया। पति ने ब्लेड से गला काटने का प्रयास किया। खून निकलता देख पत्नी उसे सीएचसी लेकर पहुंची, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव देवगमनमऊ निवासी अजीत कठेरिया (22) मजदूरी करता है। कमाई कम होने से पत्नी पायल से उसका आए दिन विवाद होता है। शुक्रवार सुबह भी पत्नी से रुपयों को लेकर विवाद हो गया। काफी देर तक कहासुनी के बाद परेशान अजीत ने घर में रखे ब्लेड से गले पर वार कर खुद को घायल कर लिया। पत्नी ने ब्लेड छीना और उसे सीएचसी लाई। पत्नी पायल ने बताया कि विवाह के दो साल हो गए, लेकिन पति के रोजाना काम पर न जाने से आर्थिक समस्या रहती है। इसी को लेकर बहस हुई थी, नहीं पता था वह ऐसा कदम उठा लेंगे। एसओ एसएन त्रिपाठी ने बताया कि मामला जानकारी में आने के बाद जांच की गई है। घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें