फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 माह बाद दूसरे आईपीएस के तैनाती की आई याद

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। विधायक कुलदीप सिंह सेंगर प्रकरण के बाद जिले में कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए एक की जगह दो एएसपी तैनात किए गए थे। करीब 6 माह जिले में रहने के बाद उनका लखनऊ तबादला हुआ तो इसके बाद दूसरे एएसपी की तैनाती करना शासन भूल गया। पिछले 14 माह से यह पद खाली था। बिहार थाना क्षेत्र में पांच दिसंबर को आग से जलाई गई दुष्कर्म पीड़िता के मामले में उन्नाव सुर्खियों में आया तो फिर से शासन को खाली पद की याद आई है। जिसको लेकर एएसपी के रूप में एक और आईपीएस धवल जायसवाल की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

4 अप्रैल 2018 को विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली किशोरी के पिता को पीटे जाने और 8 अप्रैल को उसकी मौत के बाद मामला इस कदर गर्माया कि सीबीआई तक को मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा। सरकार ने कानून व्यवस्था के चलते जिले में दो एएसपी की तैनाती के निर्देश जारी किए। जिस पर यहां आईपीएस अनूप सिंह को तैनात किया गया था। उन्हें एएसपी उत्तरी बनाया गया था। लगभग 6 माह का कार्यकाल पूरा होने के बाद 25 अक्टूबर 18 को अनूप का लखनऊ तबादला हो गया। उनके जाने के बाद 14 माह से किसी दूसरे एएसपी को तैनात नहीं किया गया। 5 दिसंबर को बिहार थाना क्षेत्र में आग से दुष्कर्म पीड़ित युवती को जलाने की घटना के बाद विपक्षी दलों ने सरकार को घेरते हुए कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया तो आनन-फानन में 14 माह से खाली पद पर एएसपी के रूप में दूसरे आईपीएस धवल जायसवाल की उन्नाव में तैनाती की गई है। हलांकि शनिवार तक उन्होंने कार्यभार ग्रहण नहीं किया। एसपी विक्रांतवीर ने बताया कि शीघ्र ही वह जिले में आकर कार्यभार संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें