फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल खत्म, काम पर लौटे अधिवक्ता

विज्ञापन
हड़ताल खत्म होने की जानकारी देते बार एसोसिएशन अध्यक्ष सतीश शुक्ला व अन्य अधिवक्ता।संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। बार एसोसिएशन अध्यक्ष के पहनावे पर एक न्यायिक अधिकारी की टिप्पणी के विरोध में दो दिन से जारी अधिवक्ताओं की हड़ताल शनिवार दोपहर बाद खत्म हो गई। जिला जज ने बार एसोसिएशन अध्यक्ष को पदाधिकारियों के साथ न्यायिक अधिकारी की वार्ता कराकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन अध्यक्ष सतीश कुमार शुक्ला के पहनावे को लेकर बुधवार को कोर्ट में एक न्यायिक अधिकारी ने टिप्पणी की थी। अधिवक्ता इसे बार एसोसिएशन अध्यक्ष का अपमान बताते हुए हड़ताल पर चले गए थे। गुरुवार और शुक्रवार को लगातार प्रदर्शन कर विभिन्न न्यायालयों और रजिस्ट्री कार्यालय का काम बाधित कर दिया था। शनिवार को भी हड़ताल रही। सुबह 10:30 बजे बार एसोसिएशन अध्यक्ष की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं की बैठक हुई और कार्य बहिष्कार जारी रखने की बात कही गई। दोपहर में जिला जज हरवीर सिंह ने बार अध्यक्ष सहित कुछ अन्य पदाधिकारियों और न्यायिक अधिकारी में वार्ता कराई।
वार्ता में महामंत्री ब्रजेंद्र कुमार शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष गिरीश मिश्र, ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता विनोद पाठक शामिल रहे। दोनाें पक्षों में वार्ता के बाद अधिवक्ताओं ने हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया। अध्यक्ष ने बताया कि बार-बेंच में सकारात्मक वार्ता के बाद सभी अधिवक्ता काम पर लौट आए हैं। इस दौरान अधिवक्ता शिव प्रसाद पांडेय, नर सिंह, मिर्जा जाहिद अली बेग, पवन अवस्थी, धरमंगल सिंह यादव, संजय कुमार शुक्ला उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें