फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के सात सदस्यों को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। बार एसोसिएशन के सात सदस्यों को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। इन सदस्यों में बार का एक पूर्व पदाधिकारी भी शामिल है। इन पर बार एसोसिएशन विरोधी कार्य करने और अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।
विज्ञापन

गुुरुवार को सभागार में बार एसोसिएशन की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष रामशंकर सिंह यादव ने कहा कि बार एसोसिएशन की दुकान नंबर दो का आवंटन कार्यकारिणी द्वारा रजनी व शिव कुमार कुशवाहा को किया गया था। 14 जुलाई को कब्जा दिया जा रहा था। तभी पूर्व पदाधिकारी आए और उन्हें दो महीने के अंदर जान से मारने की धमकी दी। वहीं सात पूर्व पदाधिकारियों द्वारा भी बार एसोसिएशन के वर्तमान और पूर्व पदाधिकारियों के खिलाफ एक महिला से छेड़छाड़ की फर्जी घटना दर्शाते हुए प्रार्थनापत्र दिया गया। इस कारण सदन की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेने के बाद सभी को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। 14 दिन में जवाब देने को कहा गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बैठक का संचालन महामंत्री जितेंद्र कुमार सिंह जीतू ने किया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष गिरीश मिश्रा, दीप नारायण त्रिवेदी, कमलेश सिंह, पूर्व महामंत्री रामसुमेर सिंह, विनोद पाठक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें