फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन लगवाने के लिए केंद्रों पर भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। वैक्सीन लगवाने के लिए गुरुवार को केंद्रों पर भीड़ उमड़ी। जिले के 10 केंद्रों पर 10 हजार 224 लोगों को टीका लगाया गया। सबसे अधिक टीकाकरण बीघापुर तहसील क्षेत्र में हुआ। इसमें 1314 लोगों ने टीकाकरण कराया। बीघापुर ग्रामीण के केंद्रों में वैक्सीन खत्म होने पर लोगों को लौटना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार देर रात कोविशील्ड की 10 हजार डोज मिलने के बाद गुरुवार को 10 केंद्र पर टीकाकरण किया गया। अचलगंज में हुए टीकाकरण में 1212, असोहा में 1213 व बिछिया ब्लॉक क्षेत्र में 1078 लोगों को टीका लगया गया। बीघापुर ब्लॉक क्षेत्र में चार दिन बाद टीकाकरण शुरू होने से टीका लगवाने वालों की भीड़ रही। यहां 1314 लोगों ने टीका लगवाया। गुरुवार दोपहर बाद वैक्सीन खत्म हो जाने से ग्रामीण क्षेत्रों में लगे बूथों में टीका लगवाने आए लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। हिलौली स्वास्थ्य केंद्र के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में हुए टीकाकरण में एक हजार लोगों ने टीका लगवाया। पुरवा में 1060, सफीपुर में 80, शुक्लागंज में 973, सुमेरपुर में 1052, जिला अस्पताल में 1043 व महिला अस्पताल में 199 लोगों ने टीकाकरण कराया। टीकाकरण प्रभारी एसीएमओ डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में 8130 डोज वैक्सीन हैं। इसमें 840 कोविशील्ड व 7290 डोज कोवैक्सीन के हैं। उन्होंने बताया कि कोवैक्सीन पहले से थी। कोविशील्ड मिल जाने से दो दिन टीकाकरण हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें