फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासनिक न्यायाधीश ने किया न्यायालयों का निरीक्षण

Sat, 14 Mar 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। बार और बेंच में हमेशा ही तालमेल होना चाहिए। जिले के सभी अधिवक्ता व न्यायाधीश एक-दूसरे का सम्मान करें। इसके अलावा जिले के अधिवक्ता सीधे मुझसे अपनी समस्या कह सकते हैं।
विज्ञापन


उनकी समस्या को हर हाल में दूर करने का प्रयास किया जाएगा। ये बातें कचहरी स्थित न्यायालयों के निरीक्षण के बाद अधिवक्ताओं व न्यायाधीशों के साथ हुई बैठक में प्रशासनिक न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय इलाहाबाद ऋतुराज अवस्थी ने कहीं।

उन्होंने दो दिन पूर्व इलाहाबाद में वकील के साथ हुई घटना के बारे में अधिक न बोलते हुए कहा कि अधिवक्ता का काम धैर्य रखकर न्यायोचित कार्य करना है। इसलिए सभी लोग धैर्य रखें। इसके बाद अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात कर अपनी मूलभूत समस्याओं को बताया।
विज्ञापन


इसमें न्यायालयों में लिपिकों व स्टेनों आदि के स्टॉफ काफी कम होने, न्यायालयों में अधिवक्ताओं के लिए बैठने की उचित व्यवस्था न होना, न्यायालय परिसर में शौचालयों की उचित व्यवस्था न होना, न्यायालय परिसर में पुलिस कर्मियों का शस्त्र रहित प्रवेश अनिवार्य करना, नकल विभाग में बाबुओं की कमी होने से नकल सवाल समय से न मिल पाने जैसी प्रमुख समस्याओं का एक ज्ञापन सौंपा। इस पर न्यायमूर्ति ने सभी अधिवक्ताओं की समस्या को जल्द से जल्द दूर कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें