फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले पर बने 34 निर्माण तोड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए डीएम के निर्देश पर चलाया जा रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान रविवार को दूसरे दिन भी चला। अभियान के दौरान गंदा नाला से गांधीनगर तिराहे तक नाले पर बना अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान 34 स्थानों पर नाले को पाट कर बनवाए गए पक्के चबूतरे व सीढ़ियों को तोड़ा गया। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि अभियान अगले शनिवार और रविवार को फिर चलाया जाएगा।
विज्ञापन

नाली व नालों पर किए गए स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण से बाधित शहर की जलनिकासी को दुरुस्त करने के लिए डीएम रवींद्र कुमार के निर्देश पर शनिवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया।
अभियान के दूसरे दिन रविवार को सदर बाजार के आगे गंदा नाला से गांधीनगर तिराहे तक नालों का अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान नालों पर बने 34 निर्माण तोड़े गए। छोटे चौराहे के पास दुकानदारों ने नाले पर सीढ़ियां बनाई थीं, उसे भी तोड़ा गया।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट चंदन कुमार पटेल ने बताया कि कोरोना कर्फ्यू के चलते हो रही दो दिन की साप्ताहिक बंदी के दौरान प्रत्येक शनिवार और रविवार को अभियान चलाया जाएगा। अतिक्रमण हटाने के साथ ही नालों की सफाई भी सुनिश्चित की जा रही है।
अभियान के दौरान दुकानदारों ने तोड़फोड़ का विरोध भी किया। इस दौरान नगर पालिका कर्मियों से तीखी नोंकझोंक भी हुई। हालांकि पुलिस बल की मौजूदगी के चलते विरोध करने वालों की एक नहीं चली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें