फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण फैलाने में 13 और फैक्ट्री सील

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। बंथर औद्योगिक क्षेत्र के आसपास स्थित प्रदूषण फैलाने वाले कारखानों के खिलाफ दूसरे दिन भी अभियान चला। गुरुवार को 13 और कारखाने सील किए गए। दो दिन में कुल 22 कारखाने सील हुए हैं। इनमें कई के लाइसेंस की अवधि पूरी हो चुकी थी। इनका नवीनीकरण नहीं कराया गया था। कई में फिल्टर यूनिट और चिमनी मानक से छोटी पाई गई। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी ने बताया अभी अभियान चलता रहेगा।
विज्ञापन

जैविक खाद व पोल्ट्री फूड कारखानों से हो रहे वायु प्रदूषण पर डीएम रवींद्र कुमार के आदेश पर एसडीएम सदर अक्षत वर्मा ने बुधवार को कार्रवाई शुरू थी। तहसील व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने बुधवार देर शाम तक नौ कारखानों को सील किया था। गुरुवार सुबह फिर जांच और कार्रवाई शुरू की गई। दूसरे दिन 13 और कारखानों को सील किया गया। यह सभी कारखाने जैविक खाद और पोल्ट्री फूड सप्लीमेंट बनाने के नाम पर ग्लू व चर्बी तैयार करने का काम कर रहे थे। ब्वायलर में लकड़ी के बजाय चमड़े की कतरन को जलाया जा रहा था। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी विमल कुमार ने बताया कि सभी कारखानों की जांच की जा रही है। नियमों और लाइसेंस की शर्तों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें