फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर को जाम से निजात के लिए तैयार हो रही कार्ययोजना

विज्ञापन
शहर के मुख्य मार्ग बड़ा चौराहा पर लगे जाम में फसे वाहन। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। शहर में जाम की समस्या से निपटने के लिए प्रशासन कार्ययोजना तैयार कर रहा है। दुकानदारों से स्वयं अतिक्रमण हटाने की अपील की जाएगी। इसके बाद अभियान चलाया जाएगा। सबसे ज्यादा जोर शहर चौराहों, तिराहों, इंट्री प्वाइंट और सदर बाजार पर रहेगा।
विज्ञापन

शहर में जाम की समस्या से निपटने के लिए प्रशासन ने एकबार फिर कवायद शुरू की है। समस्या को हल करने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी एक दूसरे से सुझाव लेकर रूपरेखा तैयार कर रहे हैं। सिटी मजिस्ट्रेट चंदन कुमार पटेल व सीओ सिटी यादवेंद्र यादव ने शहर में जाम और पार्किंग की समस्या से निपटने का खाका तैयार कर रहे हैं। अबतक तय हुई कार्ययोजना के अनुसार शहर के आवास विकास बाइपास तिराहा, गांधीनगर तिराहा, गदनखेड़ा बाइपास चौराहा, दोस्तीनगर तिराहा का अतिक्रमण हटाकर वाहनों के आवागमन का व्यवधान खत्म किया जाएगा। आईबीपी चौराहा से गांधीनगर तिराहा तक अतिक्रमण हटाया जाएगा। हालांकि व्यापारियों को परेशानी न हो इसके लिए प्रशासन, अभियान शुरू करने से पहले दुकानदारों से खुद ही अतिक्रमण हटाने की अपील करेगा। बाद में अभियान चलाया जाएगा।
सिटी मजिस्ट्रेट चंदन कुमार पटेल ने बताया कि शहर में जाम की समस्या से निपटने के लिए सड़क घेरकर संचालित किए जा रहे वाहन अड्डों को शहर से बाहर चिह्नित स्थानों से संचालन सुनिश्चित किया जाएगा। आवास विकास कॉलोनी के पास पड़ने वाली रेलवे क्रॉसिंग के पास रोड संकरी होने से जाम लगता है। इसके लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। शहर बताया कि शहर में आवागमन सुविधाजनक बनाया जाएगा।
विज्ञापन

सीओ सिटी यादवेंद्र यादव ने बताया कि ऑटो और ई रिक्शा का अव्यवस्थित संचालन शहर में जाम की बड़ी वजह है। इनका रूट और संख्या तय करते हुए पूर्व में व्यवस्था लागू करने का प्रयास किया गया था लेकिन कुछ वजहों से वह लागू नहीं हो सका था। उन्होंने बताया कि रिक्शा का रूट तय करने के साथ ही अतिक्रमण भी हटाया जाएगा।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष रजनी कांत श्रीवास्तव मानते हैं कि अतिक्रमण नहीं होना चाहिए। इससे सबसे ज्यादा नुकसान व्यापारियों का ही है। न लोग रुकते न वाहन खड़े कर पाते हैं। बताया कि शहर में वेंडिग जोन व नो वेंडिग जोन तय होने के बाद भी अमल न होना गंभीर बात है।
व्यापारी कुलवंत सिंह ने बताया कि सदर बाजार में अतिक्रमण से मुसीबत बना है। समय-समय पर अभियान चलाए जाने के बाद भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया। बताया कि अतिक्रमण होने से मार्केट के भीतर की दुकानों तक लोग नहीं पहुंचते हैं। इससे नुकसान होता है।
व्यापारी मो. शादाब का कहना है कि ई रिक्शा और ऑटो चालक सड़क घेरकर खड़े होते हैं। इससे सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को होती है। जाम लगा होने से मार्केट व दुकानों तक जाने में दिक्कत होती है। वह कहते हैं कि शहर को व्यवस्थित किया जाना आवश्यक है।
एबी नगर निवासी अनुज कुमार ने बताया कि शहर में वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था न होने तक जाम की समस्या हल नहीं होगी। लोग सड़कों के किनारे, पुल के आसपास, गली चौराहों के आसपास वाहन खड़े करते हैं। इससे जाम लगता है और लोगों को मुश्किल होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें