फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। मगरवारा चौकी क्षेत्र में बलवंतखेड़ा-मैनीखेड़ा क्रासिंग के बीच मंगलवार की सुबह ड्यूटी जा रहे चमड़ा फैक्टरी के ट्रैक्टर चालक की खेत से छुट्टा मवेशी को भगाते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

अकरमपुर के मजरा सुल्तानखेड़ा निवासी राजेंद्र यादव (45) खेती करने के साथ मगरवारा स्थित एक चमड़ा फैक्टरी में ट्रैक्टर चलाता चलाता था। मंगलवार सुबह लगभग 7:30 बजे बलवंतखेड़ा-मैनीखेड़ा क्रासिंग के बीच लखनऊ-जबलपुर एक्सप्रेस की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। राजेंद्र यादव के बड़े भाई सजीवन ने पुलिस को बताया कि सुबह 6:30 बजे ड्यूटी पर जाने के लिए राजेंद्र पैदल घर से निकला था। तभी उसने अपने खेत में छुट्टा मवेशी को चरते देखा। मवेशी को भगाने के दौरान वह पटरी पर पहुंचा और ट्रेन की चपेट मेें आकर मौत हो गई।
जीआरपी एसओ अविनाश कुमार ने बताया कि लखनऊ-जबलपुर एक्सप्रेस की चपेट में आने से राजेंद्र की मौत हुई है। उसके कपड़े ट्रेन के इंजन में फंस गए थे, जिसमें आधार कार्ड, मोबाइल था। लोको पायलट ने हादसे की सूचना लखनऊ जीआरपी को दी है। मगरवारा चौकी प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि ट्रेन के चालक एसएस मीणा ने राजेंद्र के अचानक पटरी पर लेट जाने की सूचना दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें