फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल की बच्ची से छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पाटन। घर के बाहर खेल रही तीन वर्षीय बच्ची को पड़ोस में रहने वाला युवक अपने घर ले गया और छेड़छाड़ की। बच्ची के रोने पर परिजन जब तक पहुंचते आरोपी भाग निकला।
विज्ञापन

कुछ देर बाद बच्ची के घर पहुंचे आरोपी ने उसके माता-पिता को पुलिस के पास जाने पर जान से मारने की धमकी दी। पति के साथ बच्ची को गोद में लेकर थाने पहुंची मां ने कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
बिहार थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी तीन वर्षीय बेटी मंगलवार को घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले केशन कुमार बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और उससे छेड़छाड़ की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छेड़छाड़ व पाक्सो एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर मासूम को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। एसओ दुर्गादत्त सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें