फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंती में गिरी कार, युवक की मौत, पत्नी-बेटी घायल

विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर राजाखेड़ा के पास हुए हादसे में घायल मां बेटी को एंबुलेंस से सीएचसी भेजते पुलिस कर? - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। हरदोई से लखनऊ जा रही एक कार टायर फटने से लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर थाना बेहटामुजावर के ग्राम राजाखेड़ा के पास बैरीकेडिंग तोड़कर सर्विस रोड पर जा गिरी। हादसे में कार चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी व बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घायल-मां बेटी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हरदोई के थाना हरियावां के ग्राम मोहानपुरवा निवासी शत्रुघ्न सिंह (26) पुत्र नन्हेपाल गुरुवार को पत्नी बीना सिंह व चार वर्ष की बेटी बिट्टू के साथ कार से आगरा एक्सप्रेसवे के रास्ते लखनऊ जा रहे थे। तभी थाना बेहटामुजावर क्षेत्र के ग्राम रजाखेड़ा के पास टायर फट जाने से कार अनियंत्रित होकर बैरीकेटिंग तोड़ते हुए 10 फीट नीचे सर्विस रोड पर जा गिरी।
हादसे में शत्रुघ्न सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी बीना व पुत्री बिट्टू गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने मां-बेटी को बांगरमऊ सीएचसी में भर्ती कराया। शत्रुघ्न के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें