फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार कर रहे अधेड़ की कंटेनर से कुचलकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी। माखी थानाक्षेत्र के चकलवंशी चौराहे पर सड़क पार कर रहे अधेड़ को कंटेनर ने कुचल दिया। उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कंटेनर लेकर भागने लगा। पीछा कर रहे लोगों ने मियागंज के पास उसको कंटेनर सहित पकड़ लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

चकलवंशी कस्बा निवासी वेदप्रकाश (55) मंगलवार की रात करीब 11 बजे चौराहे से पैदल घर जा रहे थे। उन्हें उन्नाव से संडीला की ओर से जा रहे कंटेनर ने टक्कर मार दी। कंटेनर में फंसकर करीब बीस मीटर तक घिसटते चले गए।
ब्रेकर पर वह कंटेनर से गिरे, लेकिन कंटेनर का पहिया ऊपर निकल गया। घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पत्नी की 15 साल पहले मौत हो चुकी है। माखी एसओ रामआसरे चौधरी ने बताया कि कंटेनर चालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें