फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हाईवे पर खड़े डंपर में शार्टशर्किट से लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। हाईवे पर कस्बे के पास खड़े मौरंग लदे डंपर में रविवार रात करीब बजे इंजन के पास से चिंगारी निकली और आग लग गई। पुलिस ने आग बुझाई लेकिन तबतक इंजन व चालक केबिन पूरी तरह जल गया।
विज्ञापन

अजगैन कोतवाली के धारा खेड़ा गांव निवासी डंपर चालक प्रदीप कुमार ने पुलिस बताया कि उरई से मौरंग लेकर बहराइच जा रहा था। रविवार सुबह 10 बजे नवाबगंज पहुंचा। डंपर को नहर पुलिया के पास खड़ा करके क्लीनर उमेश को गाड़ी पर छोड़कर घर चला गया। रात करीब आठ बजे अचानक केबिन में आग लग गई। क्लीनर उमेश ने गाड़ी में रखे फायर सिलिंडर से आग बुझाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो पाया। सूचना पर पहुंची पीआरवी ने एक स्कूल के सबमर्सिबल पंप से आग बुझाई। डंपर का पूरा इंजन जल गया है। शार्ट सर्किट से आग लगने का अनुमान है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें