फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: नशे में सड़क किनारे बेहोश मिली महिला, होश आने पर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी। मिर्जापुर कला गांव के पास बुधवार रात एक महिला बेहोश मिली। पुलिस ने एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने नशे में होने की बात कहते हुए भर्ती करने से मना कर दिया। चालक तीन घंटे एंबुलेंस में ही लिटाए रहा। होश आने पर महिला ने हंगामा किया। गुरुवार सुबह परिजन उसे लेकर गए।
विज्ञापन

चकलवंशी-संडीला मार्ग पर माखी थानाक्षेत्र के मिर्जापुरकला-पुरवा संपर्क मार्ग किनारे बुधवार रात एक महिला बेहोश मिली। राहगीरों की सूचना पर पीआरवी ने एंबुलेंस से मियागंज सीएचसी भेजा। डॉक्टर ने उसके नशे में होने की बात कही और भर्ती करने से इन्कार कर दिया। ईएमटी रईस के मुताबिक, महिला तीन घंटे एंबुलेंस में ही लेटी रही। देर रात कुछ होश में आने पर घर भेजने की जिद कर हंगामा किया। हालांकि वह अपना पता नहीं बता पाई।
डाॅक्टर ने आसीवन थाना पुलिस को सूचना दी तो सिपाही पहुंचे, लेकिन महिला सिपाही न होने से उसे ले जाने से मना कर दिया। सुबह 10 बजे परिजन पहुंचे और उसे अपने साथ घर लेकर गए। डाॅक्टर उमर फारुख ने बताया कि महिला नशे में थी। इसलिए भर्ती नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें