फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे गांवों में भी 18 करोड़ से बनेेंगी पक्की सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिले की 500 आबादी बाली सोलह बस्तियंा जल्द ही मुख्य मार्गाें से जुड़ने वाली हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत इन बस्तियों को मुख्य सड़क से जोड़ने के लिए करीब 18 करोड़ रुपये की लागत से बारहमासी सड़केें तैयार की जाएंगी। अन्य 28 बसावटों के मुख्य सड़कों से जुड़ते ही 500 से अधिक आबादी वाली सभी बस्तियां जिला मुख्यालय से जुड़ जाएंगी।
विज्ञापन

विश्व बैंक और केंद्र सरकार की संयुक्त प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के 9वें चरण में जिले के आठ विकास खंडों की 16 बस्तियों को आल वेदर मार्ग से जोड़ने की तैयारियां शुरू हो चुकी है। इन बस्तियों को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए 33.53 किलोमीटर सड़क के निर्माण की मंजूरी केंद्र सरकार से मिल चुकी है। पीएमजीएसवाई पीआईयू 1 के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर ब्रजेश कुमार दुबे ने बताया कि योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2012- 13 में इन सोलह बस्तियों में आल वेदर सड़क बनाने के लिए 17 करोड़ 85 लाख 26 हजार 8 सौ रुपया प्राप्त हुआ है। इनके निर्माण के लिए निविदा जारी की गई है। मालूम हो कि 2001 की जनगणना के आधार पर जिले में 1000 से अधिक और 500 से 999 आबादी वाली बसावटों का चयन किया गया था। 2001 के जनगणना के आधार पर 1000 से अधिक आबादी वाली सभी बसावटों को मुख्य मार्गों से जोड़ा जा चुका है। 500 से 999 आबादी वाली 44 बसावटें अभी आल वेदर मार्ग द्वारा मुख्य मार्गों से नहीं जोड़ी जा सकी हैं। श्री दुबे ने बताया कि सोलह बस्तियों की सड़क तो स्वीकृत हो चुकी हैं बाकी 28 बसावटों के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। इनके स्वीकृत होते ही जिले की 500 से अधिक आबादी वाली सभी बसावटें संतृप्त हो जाएंगी। उन्होंने बताया कि इन सड़कों के बनने से करीब बीस हजार आबादी जिला मुख्यालय से आल वेदर मार्ग द्वारा जुड़ जाएगी।

यह सड़कें होंगी तैयार
विकास खंड: गंजमुरादाबाद
1. बांगरमऊ-संडीला रोशनाबाद से जटपुर बेल्थरा, 2. रानीपुर ग्रंट से आजमपुर तक ।
विकास खंड: मियागंज
1. राज्य राजमार्ग पर 28 किलोमीटर से नौहाई बुुजुर्ग, 2. राज्य राज मार्ग पर 27 किलोमीटर कनिगवां मार्ग से खानपुर नेवादा वाया जहांगीर नगर तक, 3. राज्य राजमार्ग पर 37 किमी मदारपुर कायलिया से बुधनपुर।
विज्ञापन

विकास खंड: हसनगंज
1. हसनगंज मियागंज से मीरपुर भंभऊ, 2. हसनगंज मुंशीगंज से तेगापुर।
विकास खंड: सफीपुर
1. जमनियानगर काली मिट्टी दबौली मार्ग से महिपारापुर, 2. सफीपुर परियर से मुरादपुर।
विकास खंड: बांगरमऊ
1. लखनऊ बंागरमऊ बिल्हौर मार्ग से हसनपुर सगौड़ा, 2. लखनऊ बंागरमऊ बिल्हौर मार्ग से गंजमुरादाबाद से ततियापुर, 3. लखनऊ बंागरमऊ बिल्हौर मार्ग से झरतेरा होते हुए वैरी बिलिंद खेड़ा ।
विज्ञापन

विकास खंड: फतेहपुर चौरासी
1.हफीजाबाद बांगरमऊ मार्ग से लखनपुर, 2. काली मिट्टी दबौली मार्ग से हयासपुर, 3. हफीजाबाद बांगरमऊ मार्ग से मानिकपुर से काजीपुर कच्छ।
विकास खंड: हिलौली
मौरावां गुुरुबख्शगंज से धोनोखर वाया अकबर खेड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें