उन्नाव। अब जिलास्तरीय अधिकारी कुपोषित गांवों को गोद लेंगे। डीएम, सीडीओ द्वारा कुपोषित गांवों को पहले ही गोद लिया जा चुका है। इसके बाद अब जिले के अन्य अधिकारियों को शेष बचे गांवों को गोद लेने के आदेश जारी किए हैं।
जिले में कुपोषित गांवों की संख्या लगभग 35 है। इन गांवों में दो और दो से अधिक कुपोषित बच्चे जांच में मिले हैं। इसके बाद इनको कुपोषित गांव घोषित कर दिया गया। शासन द्वारा कुपोषण को गंभीरता से लिया गया और आदेश जारी किया गया कि डीएम व सीडीओ दो-दो कुपोषित गांवों को गोद लें। प्रदेश सरकार के इस आदेश के जारी होने के बाद जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने असोहा के गांव कांथा व सहरावां और सीडीओ नेहा शर्मा ने नवाबगंज के केवाना व आशाखेड़ा कुपोषित गांवों को गोद ले लिया। इसके बाद शेष बचे 31 कुपोषित गांवों को गोद लेने के लिए जिलास्तरीय अधिकारियों को आदेश जारी किए गए।