फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में ट्रक खलासी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। संदिग्ध हालात में ट्रक खलासी की मौत हो गई। रविवार सुबह उसका शव कोतवाली क्षेत्र के शिवसिंह खेड़ा गांव के किनारे पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

घाटमपुर के सजेती निवासी अनुराग (18) घाटमपुर स्थित रोड लाइंस कंपनी के ट्रक में खलासी था। शनिवार सुबह 10 बजे अपने चाचा सुरेश को घाटमपुर कचहरी छोड़ने गया था। वहां उसने चाचा को बताया कि ड्राइवर का फोन आया और कचहरी से चला गया। शाम को पिता ने फोन मिलाया तो बंद था। रविवार सुबह अनुराग का शव कोतवाली क्षेत्र के शिव सिंह खेड़ा के सामने खंती में पड़ा मिला। आसपास के रहने वाले लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। अनुराग की जेब से मिली डायरी से सूचना घर वालों को दी गई। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे पिता ने बताया कि किस ट्रक में वह चलता था इसकी जानकारी उसे नहीं है। न तो उसके पास ट्रांसपोर्ट मालिका का नंबर था। पिता उसके मुताबिक बेटे की किसी से दुश्मनी भी नहीं थी। ललऊखेड़ा चौकी इंचार्ज ने बताया कि मृतक का शव कुचला हुआ था। इससे यह पता चलता है कि रात में किसी वाहन ने टक्कर मारी है इससे वह घायल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें